जयपुर.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को सेंट्रल पार्क में देश के सबसे बड़े 72 गुणा 48 आकार के 206 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। राजस्थान देश का पहला राज्य है, जिसकी राजधानी में यह मोन्यूमेंटल राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया है। जेडीए और फ्लेग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से स्थापित यह तिरंगा दिन-रात फहराता रहेगा।
तिरंगे के समीप बने स्मारक में झंडे के इतिहास, विवरण, संहिता तथा अन्य रोचक तथ्यों के शिलालेख लगाए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव, स्वाभिमान और मान सम्मान का प्रतीक है। अगर हम तिरंगे को ही धर्म मानकर चलेंगे तो सभी जातियों, धर्मो, वर्गो और क्षेत्रों के लोग एकसूत्र में बंधे रह सकेंगे। जब देश में स्वाभिमान और तिरंगे की रक्षा की भावना देशवासियों में होगी तो सांप्रदायिकता, जातिवाद, छुआछूत जैसी समस्याएं खुद ब खुद खत्म हो जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने फ्लेग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और सांसद नवीन जिंदल को इस बात की बधाई दी कि उन्होंने देशवासियों को तिरंगा झंडा फहराने का अधिकार दिलाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया।

Rajasthan History, Rajasthan Economy, Rajasthan Polity, Geography of Rajasthan, Rajasthan Books and Authors, Rajasthan Awards and Honours, Rajasthan Miscellaneous, Rajasthan General Knowledge Quiz, Rajasthan Current GK, Rajasthan currentgk, Rajasthan General Knowledges, Rajasthan Current Affairs,
About Rajasthan Click Here